गूगल के निर्माता: लैरी पेज || Google CEO Larry Page

Larry Page

गूगल के निर्माता: लैरी पेज

         लैरी पेज प्रख्यात अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और व्यवसायी है। उन्होंने अपने दोस्त सर्गेई ब्रिन के साथ मिलकर सन 1998 में गूगल सर्च इंजन लॉन्च किया और जल्दी ही यह  इंजन दुनिया भर का पसंदीदा सर्च इंजन बन गया।  लैरी  का पूरा नाम लॉरेंस एडवर्ड फेज (Lawrence Edward Page) है।  लैरी पेज का जन्म 26 मार्च, 1973 को मिशीगन, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ।  लेरी फैज ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, मिशीगन से कंप्यूटर इंजीनियरिंग की। यहीं इसकी मुलाकात सर्गेई ब्रिन से हुई और दोनों ने गूगल सर्च इंजन का निर्माण किया। 

उनके पिता कार्ल पेज प्रख्यात कंप्यूटर वैज्ञानिक रहे और माँ कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की शिक्षिका रहीं।  मिशिगन के ओकेमॉस  मोंटेसरी स्कूल से उनकी आरंभिक शिक्षा हुई। ईस्ट लैन्सिंग हाई स्कूल से उन्होंने स्नातक किया और स्टर्नफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर में पोस्ट  ग्रैजुएट करने के बाद यहीं से 'वर्ल्ड वाइड वेब की लिंक संरचना' विषय पर पी० एच० डी०  करने लगा। 

  अपने शोध में लैरी ने यह पता लगाने की समस्या पर ध्यान केंद्रित किया कि कौन-से वेब पेज एक दिए गए पेज के साथ लिंक होते हैं। यदि वे वेब के प्रत्येक बैकलिंक की गिनती और अर्हता प्राप्त करने की कोई विधि तैयार कर सकें तो वेब एक अधिक मूल्यवान स्थान बन जाएगा। दोनों ने चार साल की खोजबीन के बाद एक पेजरैंक एल्गोरिथम विकसित किया और उन्हें लगा की प्रचलित सर्च इंजनों से कहीं अधिक उन्नत सर्च इंजन के निर्माण में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। वर्ष 1996 में उनका गूगल का प्रारंभिक संस्करण आया, जिसने दुनिया में दुनिया भर में जगह बना ली। उनका यह गूगल सर्च इंजन लोकप्रियता के क्रम में पेज प्रदर्शित करता है। 

 लैरी और सर्गेई ब्रिन ने वर्ष 1998 में 'गूगल इंक' (Google Inc.) कंपनी लंच की और जल्दी ही गूगल दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन बन गया। वर्ष 2013 में गूगल पर प्रतिदिन औसतन 590 अरब सर्च किया गया।  गूगल का मुख्यालय कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में है। 

वर्ष 2006 में गूगल ने वेब पर वीडियो डालने की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट 'यूट्यूब' को 165 अरब डॉलर में खरीद लिया।  सितंबर 2013 में फोर्ब्स की 400 अमेरिकी धनवानो की सूची में लैरी 13वें स्थान पर रहे।  इसी वर्ष अक्टूबर में फ़ोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में वे  17वें  स्थान पर रहे।  कंप्यूटर जगत में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें अनेक पुरस्कार-सम्मान और मानद उपाधियों, जैसे 'मार्कोनी फाउंडेशन पुरस्कार',  'टेक्निकल एक्सीलेंस पुरस्कार' , वेब्बी अवार्ड' , 'सर्च इंजन पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post